कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, जयपुर रेफर
रणथंभौर रोड पर एक कार की टक्कर से बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। अस्पताल चौकी प्रभारी हरिमोहन ने बताया कि रेलवे कॉलोनी निवासी घनश्याम बैरवा अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान रणथंभौर पर एक कार ने बाइक के टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार घनश्याम बैरवा गंभीर घायल हो गया। लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया।