महेश्वरा के छप्परपोश में आग लगने से नकदी सहित 5 बोरी सौंफ जलकर राख
खिरनी| जोलन्दा पंचायत के महेश्वरा गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आग लगने से उसमें रखा हुआ घरेलू सामान सहित नकदी जलकर राख हो गई। पीड़ित गंगा राम मीणा ने बताया कि वह अपने खेत के पास बने छप्परपोश में सो रहा था। अचानक उसको आग लगने का अंदेशा हुआ जब उसने उठकर देखा तो छप्परपोश धू-धू कर जल रहा था। ऐसे में उसने पड़ोसियों को बुलाकर आग पर काबू पाने के लिए कुएं पर इंजन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे करके आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी आग में 5 बोरी सौंफ, करीब 10 हजार रुपए की नकदी सहित 6 हस्ती पाइप और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।