पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैजुअल अनाउंसर एवं कंपीयर्स यूनियन की बैठक आयोजित

कैजुअल अनाउंसर एवं कंपीयर्स यूनियन की बैठक आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर. कैजुअल अनाउंसर एवं कंपीयर्स यूनियन की बैठक में मौजूद यूनियन के सदस्य।

सवाई माधोपुर| आकाशवाणी केंद्र सवाई माधोपुर के कैजुअल अनाउंसर एवं कंपीयर्स यूनियन की बैठक बजरिया स्थित महावीर पार्क में आयोजित हुई। बैठक में रवि शास्त्री सहित यूनियन के सदस्यों ने बताया कि कोर्ट के स्थगन आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि पुराने अनाउंसर एवं कंपीयर्स को पूर्व की तरह सुचारू रूप से ड्यूटी दी जाए, जबकि यहां पर बिना कोई पूर्व सूचना के पुराने अनाउंसर तथा कंपीयर्स की ड्यूटियां बंद कर दी गई है। इस बारे में कई बार अवगत कराने के बाद भी अनाउंसर एवं कंपीयर्स की ड्यूटियां नहीं लगाई जा रही है। ऐसे में अनाउंसर एवं कंपीयर्स में रोष है। बैठक में यूनियन के कई सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...