स्वच्छ भारत दिवस के तहत स्वच्छता रैली निकाली, श्रमदान से की सफाई
बालेर. क्यारदा कलां में स्वच्छ भारत दिवस पर रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
बालेर| ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत क्यारदा कलां व कोसरा में बुधवार को स्वच्छ भारत दिवस के तहत स्वच्छता रैली निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम विकास अधिकारी मांगीलाल गुर्जर ने बताया कि क्यारदा कलां पंचायत में स्वच्छता रैली निकाल कर सरपंच, वार्ड पंचों, आंगनबाड़ी कार्मिकों द्वारा श्रमदान कर सफाई की गई। कोसरा पंचायत के वीरपुर गांव में भी स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी भगवती प्रसाद शर्मा सहित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व कार्मिक मौजूद थे।
रोडवेज बसों का अभाव
भगवतगढ़| कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर तक आने जाने के लिए संचालित ग्रामीण रोडवेज बसों का संचालन पांच छह माह से बंद होने के कारण ग्रामीणों को ओवरलोड वाहनों में यात्रा करने की विवशता बनी हुई है। इस संबंध में रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर ग्रामीण बसों के संचालन बंद होने से हो रही समस्या से अवगत कराते हुए कस्बे के लिए रोडवेज बसों का संचालन करने की मांग की है।