- Hindi News
- National
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के स्वागत में सवाई से भी कार्यकर्ता आए
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के स्वागत में सवाई से भी कार्यकर्ता आए
भास्कर न्यूज | गंगापुर सिटी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलेट का बुधवार को शहर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर पूर्व विधायक रामकेश मीणा के नेतृत्व में पायलट का हजारों की संख्या में लोग होने से सचिन पायलट भी खुश नजर आए।
सचिन पायलट के स्वागत के लिए गंगापुर सिटी के अलावा करौली व सवाई माधोपुर जिले के कांग्रेसी शामिल थे। इस मौके पर पूर्व विधायक रामकेश मीणा के अलावा सवाई माधोपुर के दानिश अबरार, विपक्ष के उपनेता व सपोटरा विधायक रमेश चंद मीणा, टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा, पूर्व विधायक दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज मीणा, सवाई माधोपुर के डॉ. लुकमान अहमद, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मुकेश देहात, इस्माइल खां, पार्षद मुमताज अहमद, पूर्व सरपंच नमो गुर्जर खेड़ली, सत्यनारायण गुर्जर, महूकलां के पूर्व सरपंच हंसराज गुर्जर, मोहम्मद अजीम एडवोकेट, अतर सिंह मावई, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अब्दुल बहाव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वंदना मीणा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सत्यनारायण सिंघल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला सचिन पायलट को पहनाई और उनका अभिनंदन किया गया।
राजनीति की भागदौड़ का एक पहले यह भी
गंगापुर सिटी. राजनेताओं की लक्जरी लाइफ की बहुत बातें होती हैं लेकिन कई बार राजनीति की भागदौड़ में भोजन का भी वक्त नहीं मिलता। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट गंगापुर आए, सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत की लेकिन खाना नहीं खा पाए। जब जयपुर वापस लौट रहे थे तो खाने का ध्यान आया। सड़क के किनारे पेड की छाया में गाड़ी रोकी, अखबार पर पराठे निकालकर गाड़ी के बोनट पर रखे और खड़े खड़े ही पेट पूजा में जुट गए। इस दौरान पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीना, आईटी सेल संयोजक दािनश अबरार, प्रदेश सचिव शारदा साद आदि मौजूद थे। -फोटो : चंद्रशेखर शर्मा।