निशुल्क रोबोटिक बैरियाट्रिक शिविर में 175 को परामर्श
सवाई माधोपुर. रोबोटिक सर्जरी के संबंध में रोबोट द्वारा की जा रही शल्क क्रिया के बारे में आमजन को जानकारी देते चिकित्सक।
नसं | सवाई माधोपुर
सवाईमाधोपुर शहर में रोबोटिक डेमो वेन प्रदर्शन-रोबोटिक हैंडऑन ट्रेनिंग एवं निशुल्क रोबोटिक-बैरियाट्रिक (मोटापा) परामर्श शिविर का आयोजन बुधवार को सामान्य चिकित्सालय में किया गया। शिविर में रोबोटिक सर्जरी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रोबोटिक वैन प्रदर्शन द्वारा रोबोट के द्वारा शल्य क्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया गया। रोबोटिक सर्जरी के सभी औजार एवं उसे चलाने के सिद्धांत कार्यप्रणाली के बारे में राजकीय अस्पताल के विभागाध्यक्ष एवं सभी सर्जरी विभाग के फैकल्टी तथा डॉक्टर्स के सामने प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन राजस्थान ए.एस.आई. स्टेट चैप्टर एवं वट्टीकुटी टेक्नोलॉजी के सहयोग से इंडस श्रीराम हॉस्पिटल रोबोटिक-बेरियाट्रिक सेन्टर, जयपुर द्वारा किया गया।
प्रदेश के प्रमुख रोबोटिक-बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. सुनिल चाण्डक के साथ लेप्रोस्किोपिक एवं बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. भागीरथ चौधरी ने करीब 175 मोटापा ग्रसित मरीजों को निशुल्क परामर्श प्रदान किया। साथ ही मोटापे से जुडी अन्य समस्याओं-बीमारियों के बारे में उसके समाधान एवं मोटापा सर्जरी के बारे मे बताया। इसके अलावा उचित खान-पान, योगा, व्यायाम इत्यादि से मोटापा कम करने के लिए उचित परामर्श प्रदान किया। इस शिविर के साथ ही राजकीय सामान्य चिकित्सालय परिसर में 18 करोड़ लागत की रोबोटिक सर्जरी मशीन के साथ प्रदर्शन के लिए टोंक में लाई गई डेमो मशीन वैन प्रदर्शन के लिए डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों के साथ आम जनता में भी काफी जिज्ञासा रही। इस रोबोटिक हेंड ऑन ट्रेनिंग आयोजन में करीब कोटा के 20 से अधिक सर्जन्स-गायनोकोलॉजिस्ट चिकित्सकों ने रोबोटिक हेंड ऑन ट्रेनिंग प्राप्त की और साथ ही करीब 175 आमजनों ने रोबोटिक सर्जरी की तकनीकी चिकित्सा जानकारी, उससे मिलने वाली उत्कर्ष सुविधा-स्वास्थ्य संबंधित फायदे के बारे में जानकारी ली। इस रोबोटिक डेमो वैन का फीता काट भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम एवं प्रिसिंपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. उमेश कुमार शर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया। सर्जन डॉ. अजीज आजाद, डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. शैलेश टुरकर डॉ. चेतराम मीणा ने रोबोटिक डेमो वैन का निरीक्षण किया एवं सर्जरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।