वन कर्मचारियों की समस्याओं का करें निस्तारण
सवाई माधोपुर| राज. अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ एवं राज. वर्कचार्ज श्रमिक संघ जिला शाखा की संयुक्त बैठक नर्सरी कैंपस आलनपुर में आयोजित हुई। वनकर्मचारियों के 7वें पे कमीशन के फिक्सेशन करने, एरियर भुगतान समय पर करने व कर्मचारियों की फिल्ड संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद समस्याओं से राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य सवाई माधोपुर के डीएफओ रामबाबू भारद्वाज को अवगत कराया गया। बैठक के बाद कार्यकारिणी की ओर से राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य के डीएफओ का माल्यार्पण कर व साफा बांधकर स्वागत किया गया।