पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को दी गुड सेमेरिटन की जानकारी

निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को दी गुड सेमेरिटन की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| गुड सेमेरिटन को लेकर आयोजित जिला स्तरीय बैठक डॉ. महेश माहेश्वरी ने बैठक में उपस्थित निजी अस्पतालों के संचालकों व प्रबंधकों को गुड सेमेरिटन नागरिकों के प्रमुख अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को बेहिचक तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। पुलिस भी नागरिकों के साथ है। कोई भी अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचने पर किसी मददगार को पहचान व अन्य ब्यौरा देने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। गवाह बनने के इच्छुक न होने पर भी कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। जांच के दौरान व्यक्ति का बयान पुलिस द्वारा एक बार ही रिकॉर्ड किया जाएगा। आरबीएसके टीमें करेंगी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंच रहीं टीमें अब भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार प्रसार भी करेंगी, ताकि आम मरीज इस योजना से अधिकाधिक लाभान्वित हो सके।

खबरें और भी हैं...