पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी उपलब्ध करवाने में सरकार एवं सिस्टम दोनों फेल

पानी उपलब्ध करवाने में सरकार एवं सिस्टम दोनों फेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर. देशवालियों की नई मस्जिद के बाहर लगी सिंगल फेज मोटर पर सुबह छह बजे पानी के लिए लोगों की भीड़।

कासं | सवाई माधोपुर

इन दिनों पूरा शहर पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहा है। जलदाय विभाग के गर्मियों में लोगों का पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने के सारे दावे खोखले साबित हो चुके हैं। जनता भी अब जलदाय विभाग एवं सरकारी सिस्टम से उम्मीद छोड़ चुकी है। पानी उपलब्ध करवाने मे नेता एवं सरकारी सिस्टम की टांय टांय फिस हो चुकी है, इनके पास खोखली बातों के अलावा कुछ नहीं बचा है। ऐसे में अब पुराने शहर में लोगों की उम्मीद केवल सिंगल फेज मोटरों पर लगी टंकियों पर टिकी है। रात हो या दिन हर समय इन टंकियों पर लोगों की भीड़ शहर में पानी के भयावह हालातों को बयां कर रही है।

नहीं बचा है कोई चारा : शहर में जलदाय विभाग के सभी दावे खोखले साबित हो चुके हैं। विभाग के अधिकारी शहर में दिखाई नहीं देते हैं। जनता के बीच जाना तो दूर कार्यालयों में भी सोच समझ कर बैठने लगे हैं। शहर का कोई गली मोहल्ला ऐसा नहीं है जहां लोगों में पानी के लिए मारा मारी के हालात नहीं हो। जलदाय विभाग के दो दिन में सप्लाई के दावे भी अब फेल हो चुके हैं। टंकियों में पानी का जुगाड़ नहीं है। हैंडपंपों की बात तो गुजरे जमाने की कहानी होती जा रही है। दिन उगने के साथ ही सुबह लाेग नल की टूंटियों को देखने लगते हैं, लेकिन उनसे पानी आता ही नहीं है। अगर आता भी है तो चंद बाल्टियों में ही सिमट कर रह जाता है।

सिंगल फेज का सहारा : शहर में इस समय पानी की सप्लाई पूरी तरह फेल होने के बाद अब लोगों की उम्मीद केवल सिंगल फेज मोटरों पर टिकी है। दिन हो या रात, दोपहर हो या शाम हर समय यहां खाली बर्तनों का शेर एवं लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। बच्चे हो या महिलाएं यहां तक की बुजुर्ग भी इस भीड़ में धक्के खा रहे हैं।

सवाई माधोपुर. पुरानी अनाज मंडी गेट के बाहर लगी सिंगल फेज मोटर पर सुबह छह बजे पानी के लिए लोगों की भीड़।

सवाई माधोपुर. जुलाहा मोहल्ले के चौराहे पर लगी सिंगल फेज मोटर पर सुबह छह बजे पानी के लिए लोगों की भीड़।

सवाई माधोपुर. भैरूदरवाजा स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय पर पानी की कमी से त्रस्त लोग चिलचिलाती धूप में अधिकारियों का करते रहे इंतजार।

सवाई माधोपुर. खंगार मोहल्ल के बाहर लगी सिंगल फेज मोटर पर सुबह छह बजे पानी के लिए लोगों की भीड़।

खबरें और भी हैं...