32वां ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क चित्रकला एवं पर्यावरण प्रशिक्षण शिविर शुरू
सवाई माधोपुर| रणथम्भौर स्कूल ऑफ आर्ट एवं वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को एक महीने की अवधि के लिए विज्ञान नगर प्लाट नंबर 6ए में 32वां नि:शुल्क चित्रकला एवं पर्यावरण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक वन्यजीव चित्रकार एम.डी1 पाराशर संयोजक नवीन कुमार, वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन के राजीव सिंह भदौरिया, प्रतीक शर्मा एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्रातः 6.30 से 8.30 बजे तक 1 माह की अवधि के लिए दिया जा रहा है। इसमें कोई भी प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते है। कोई आयु बन्धन फॉर्मेलिटीज या कोई फीस चार्ज नहीं है। सीखने के लिए काम मे ली जाने वाली सभी कला सामग्री स्वयं प्रशिक्षणार्थी को लानी होगी। इस दौरान सभी प्रकार के माध्यम जैसे वाटर कलर, आयल कलर, चारकोल, क्रेयॉन्स कलर से पेंटिंग बनाना सिखाया जाएगा।