- Hindi News
- National
- राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर में निपटाए ग्रामीणों के कार्य
राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर में निपटाए ग्रामीणों के कार्य
सवाई माधोपुर| राज्य सरकार की मंशा अनुसार आमजन के राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर के तहत मंगलवार को जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों तथा तहसीलदारों के द्वारा 785 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
चकेरी ग्राम पंचायत में न्याय आपके द्वार शिविर में हाथोहाथ समस्याएं हल
चकेरी| ग्राम पंचायत चकेरी के अटल सेवा केंद्र पर मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। इसके शिविर प्रभारी एसडीएम लक्ष्मीकांत कटारा थे तथा अध्यक्षता स्थानीय सरपंच रामा देवी ने की। तहसीलदार द्वारका प्रसाद ने बताया कि शिविर में नामांतरण 37, नकल 59, पेंशन 40, खाद्य सुरक्षा के 11 आवेदन आए। बाकी आवेदनों को जांच के बाद निरस्त कर दिया। पशुपालन विभाग के डॉक्टर चंद्र प्रकाश मीणा ने 180 पशुओं का टीकाकरण व 226 पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को दवा का वितरण किया गया।