पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीलूपुरा में 23 को होगा आगे की लड़ाई का एलान, दौसा में धारा 144

पीलूपुरा में 23 को होगा आगे की लड़ाई का एलान, दौसा में धारा 144

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांस |हिंडौन सिटी/सूरौठ/कंजोली/ सवाई माधोपुर

गुर्जर समाज की मंगलवार को बयाना के गांव अड्डा में हुई महापंचायत में कर्नल बैसला ने सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। समाज के पक्ष में फैसला नहीं हुआ तो 23 मई को गुर्जर समाज के लोग पीलूपुरा में जुटेंगे। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि देकर आरपार की लड़ाई की घोषणा करेंगे। गुर्जर आरक्षण आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए दौसा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। महापंचायत में पंच-पटेल एकत्र हुए। करौली, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, दौसा, अलवर, टोंक व कोटा से लोग शामिल हुए।

महापंचायत में सुनाया सरकार पक्ष बैसला का अल्टीमेटम

दौसा, बांदीकुई रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त बल तैनात

वार्ता : वर्गीकरण कर आरक्षण देना मुश्किल महापंचायत में प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने कहा कि सरकार का कहना है कि वे गुर्जरों के आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन ओबीसी का वर्गीकरण करना सरकार के हाथ में नहीं है। यह केन्द्र का मामला है।

आंदोलन लोगों ने किया हंगामा, बैसला ने किया शांत

महापंचायत में लोगों ने आंदोलन करने की बात करते हुए हंगामा कर दिया, लेकिन बैसला ने यह कहते हुए लोगों को शांत किया कि वे 2007 की पुनरावृत्ति नहीं चाहते है। सरकार को सात दिन का समय देना चाहिए।

दौसा व बांदीकुई रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ की एक-एक सशस्त्र बटालियन तैनात की गई है। आरएसी की 2 कंपनी तैनात की है। एसटीएफ की एक कंपनी दौसा पहुंच चुकी है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, हाइवे व रेलवे ट्रैक को सुचारू रखने तथा उपद्रव की आशंका के मद्देनजर सशस्त्र बलों की कंपनी बुलाई गई है।

दौसा. गुर्जर आरक्षण आंदोलन के मद्‌देनजर रेलवे स्टेशन पर तैनात सशस्त्र बल के जवान।

खबरें और भी हैं...