वार्ड 23 के लोगों ने नप सभापति को पेयजल समस्या से कराया अवगत
सवाई माधोपुर| पेयजल समस्या को लेकर शहर के वार्ड नंबर 23 खंगार मोहल्ले के लोगों ने नगरपरिषद सभापति विमला शर्मा को ज्ञापन दिया। मोहल्ले के रमेश चंद, गणपत, बाबूलाल, मनभर, महावीर आदि ने सभापति को बताया कि शहर के वार्ड नंबर 23 खंगार मोहल्ले में पिछले दो महीने से पानी की समस्या चल रही है। किसी का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अधिकारियों के पास समस्या समाधान के गुहार लगाते हैं तो वहां पर से भी केवल आश्वासन ही मिलते है। पिछले दो महीनों में कई अधिकारियों को कई बार इस मामले से अवगत कराया जा चुका है। पेयजल समस्या होने के कारण वार्ड में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। ऐसे में वार्ड के लोगों ने नगरपरिषद सभापति को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। इस पर नगर परिषद सभापति ने लोगों को आश्वासन दिया की उनकी समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा।
सवाई माधोपुर. पेयजल समस्या को लेकर नगरपरिषद सभापति को अवगत कराते वार्ड नंबर 23 के लोग।