पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मृत ऊंटों को हटवाने के लिए महिलाओं ने मेगा हाइवे पर लगाया जाम

मृत ऊंटों को हटवाने के लिए महिलाओं ने मेगा हाइवे पर लगाया जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर. मेगा हाइवे पर बगावदा मोड़ के पास कंटीली झाड़ियां डालकर जाम लगाती महिलाएं।

सवाई माधोपुर | लालसोट-कोटा मेगा हाइवे पर खिजूरी गांव के पास बगावदा मोड़ पर गत दिवस मध्यरात्रि को एक ट्रक की टक्कर से कुछ ऊंटों की मौत हो गई थी। उन मृत ऊंटों की बदबू के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। इससे आक्रोशित महिलाओं एवं पुरुषों ने शनिवार को सुबह करीब 11 बजे हाइवे पर कंटीली झाड़ियां आदि डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे रवांजना डूंगर थानाधिकारी ने जेसीबी से मृत ऊंटों को हटवाकर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया। रवांजना डूंगर थानाधिकारी गजानंद शर्मा ने बताया कि 17 मई की रात करीब 2 बजे लालसोट-कोटा मेगा हाइवे पर खिजूरी गांव के पास से एक ट्रक गुजर रहा था। इस दौरान अचानक बगावदा मोड़ के पास ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वहां बैठे कुछ ऊंट ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे 7 ऊंटों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। अगले दिन शुक्रवार को रवांजना डूंगर थाना पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली तो थानाधिकारी गजानंद शर्मा मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। वहीं गिरधारी रैबारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया

ट्रक की टक्कर से कुछ ऊंटों की मौत हो गई थी। अगले दिन जेसीबी खराब होने के कारण मृत ऊंट वहां से नहीं हट सके। बदबू के कारण महिलाएं हाइवे पर जमा हो गई। मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया गजानंद शर्मा, थानाधिकारी, रवांजना डूंगर

खबरें और भी हैं...