संसदीय सचिव ने गिनाई उपलब्धियां
सवाई माधोपुर | भाजपा कुस्तला मंडल की बैठक शनिवार को सुबह संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में संसदीय सचिव ने प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से बूथ पर चल रही प्रोगेस रिपोर्ट पर चर्चा की तथा प्रत्येक सदस्य के बारे में चर्चा की।
साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। इस दौरान बैठक में कुस्तला मडंल से सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।