पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैम्पस शिविर में 72 बेरोजगार छात्र छात्राओं ने लिया भाग

कैम्पस शिविर में 72 बेरोजगार छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैम्पस शिविर में 72 बेरोजगार छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

नसं | सवाई माधोपुर

जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला प्रशासन सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कैम्पस शिविर का आयोजन कार्यालय परिसर सवाई माधोपुर में किया गया। शिमें लगभग 72 बेरोजगार छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

जिला रोजगार अधिकारी हरीश नैनकवाल ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के संस्थान लेमन मोबाइल ग्रेटर नोएडा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की कड़ी में रोजगार सहायता शिविरों को बेरोजगारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य बताया तथा आशार्थियों को सरकारी नौकरी का मोह छोड़कर निजी क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। शिविर में निजी क्षेत्र के संस्थान लेमन मोबाइल ग्रेटर नोएडा के द्वारा 21 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।

खबरें और भी हैं...