सवाई माधोपुर | कटस इंटरनेशनल जयपुर एवं जिले की स्वयंसेवी संस्था रूरल डवलपमेन्ट सोसायटी एण्ड वोकेशनल ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशन (रूडसोवाट) के संयुक्त तत्वावधान में फलौदी पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर किसानों की एक ग्रामस्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला राजस्थान राज्य में जैविक उत्पादन व उपभोग द्वारा सतत उपभोग व जीवन शैली की संस्कृति का विकास विषय पर आयोजित की गई। कार्यशाला में जालपा खेडी, टोडरा, फलोदी पंचायत के गांवों के किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में रासायनिक खादों से पडने वाले प्रभाव तथा कीटनाशकों से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में एक फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म में बताया गया कि रासायनिक दवाइयों के बढते प्रकोप से खेती तथा लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। इसके साथ ही किसानों को उन्नत खेती की तकनीक के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कई किसान मौजूद थे।