रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात शव
सवाई माधोपुर | रेलवे प्लेटफार्म नम्बर चार पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे अज्ञात शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवाया। जीआरपी ने बताया कि मृतक भिखारी जैसा दिखता है। उम्र लगभग 50 साल है। शरीर पर केसरिया रंग की टी शर्ट एवं उसके नीचे चौकड़ीदार कमीज है। काले रंग का अंगोछा लपेट रखा है। जीआरपी ने शव को शिनाख्त के लिए सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।