सवाई माधोपुर. बिजली निगम के जेईएन सुदर्शन मीना को एक्सीलेंट पावर अवार्ड से सम्मानित करते हुए।
भास्कर न्यूज| सवाई माधोपुर
बिजली निगम सवाई माधोपुर के कनिष्ठ अभियंता सुदर्शन मीना को बिजली निगम में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने, बिजली छीजत कम करने एवं राजस्व वसूलने सहित कई कार्य करने पर शनिवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में एक्सीलेंट पावर अवॉर्ड मिला है। शनिवार को आयोजित समारोह में डिस्काम में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक्सीलेंट पावर अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया है। इसमें जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सर्किल सवाई माधोपुर में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता सुदर्शन मीना को भी अवॉर्ड मिला।