पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मदर मिल्क बैंक में मिली कमियां

मदर मिल्क बैंक में मिली कमियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार के सलाहकार योग गुरु देवेंद्र ने शनिवार को सामान्य चिकित्सालय परिसर में बन रहे मदर मिल्क बैंक भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मदर मिल्क बैंक में कमियां पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को लताड़ लगाई और कमियों को जल्द ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी एक दो सप्ताह में मदर मिल्क बैंक के शुरु होने की संभावना जताई।

निरीक्षण के दौरान मदर मिल्क बैंक में लगने वाली मशीनें बाहर पड़ी मिलने से योगगुरु खासे नाराज हुए और उन्होंने जल्द ही मशीनों को अपने निर्धारित स्थान पर लगवाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा मदर मिल्क बैंक में फर्नीचर दरवाजे आदि विभिन्न प्रकार के छोटे-छोटे कामों के भी पूर्ण नहीं होने के कारण योग गुरु ने कर्मचारियों व अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने संवेदक को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में कभी शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

इस दौरान अस्पताल प्रशासन के आला अधिकारी चिकित्सक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद राज्य सरकार के सलाहकार ने अस्पताल प्रशासन की बैठक ली और पालना गृह सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी लेकर चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके बाद यूआईटी अधिकारियों के साथ बेटी उद्यान के लिए जमीन आवंटन को लेकर वार्ता की। यूआईटी अधिकारियों ने कुतलपुरा जाटान में बेटी उद्यान के लिए राज्य सरकार के सलाहकार को जमीन दिखाई। इस दौरान उन्होंने जमीन से सम्पर्क रोड के बारे में पूछा तथा ले आउट प्लान की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बेटी उद्यान को देखने के लिए पर्यटक एवं स्थानीय लोग भी आएंगे। ऐसे में रणथम्भौर रोड मुख्य सड़क से बेटी उद्यान के लिए उपयुक्त जमीन का सीधा सम्पर्क होना चाहिए। सम्पर्क रोड होने पर ही लोग यहां तक आसानी से पहुंच पाएंगे तथा बेटी उद्यान निर्माण की मंशा पूरी हो पाएगी।

सवाईमाधोपुर. जिला अस्पताल परिसर में निर्मित मदर मिल्क बैंक की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण करते राज्य सलाहकार योग गुरु देवेन्द्र।

खबरें और भी हैं...