पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैनी विकास संस्थान के चुनाव 10 जून को

सैनी विकास संस्थान के चुनाव 10 जून को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | सैनी विकास संस्थान के 10 जून को होने वाले द्विवार्षिक आम चुनाव के संबंध में समाज के लोगों ने कई गांवों का दौरा कर लोगों को इसके बारे में जानकारी दी।

सैनी विकास संस्थान के जिलाध्यक्ष भागचंद सैनी ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सैनी, जिला महामंत्री नानकराम सैनी, जिला मंत्री रमेश सैनी, कोषाध्यक्ष कमल सैनी, पंचायत प्रसार अधिकारी हंसराज सैनी, सूरज सैनी, रामराज सैनी, रघुनाथ, हरजी आदि लोगों ने कुस्तला, रवांजना चौड़, खिजूरी, पांचोलास, मानराजपुरा आदि गांवों का दौरा कर समाज के लोगों से 10 जून को होने वाले चुनाव के बारे में बताया तथा सदस्य बनाए। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान 20 मई तक चलेगा। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी महिला-पुरुष सदस्य बनकर मतदाता बन सकता है।

खबरें और भी हैं...