सवाई माधोपुर | कुश्तला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुश्तला चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। कुश्तला चौकी प्रभारी रमेश पाल ने बताया कि सोमवार प्रात: करीब साढ़े दस बजे कुश्तला स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतका की शिनाख्त मनबाई (20) पुत्री भरतलाल मीना निवासी मुई के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवती सीतामाता के दर्शन करने के लिए कहकर घर से निकली थी।