पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी के लिए महिलाओं ने किया मेगा हाइवे जाम, एक्सईएन का घेराव, सुनाई खरीखोटी

पानी के लिए महिलाओं ने किया मेगा हाइवे जाम, एक्सईएन का घेराव, सुनाई खरीखोटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गलत पेयजल वितरण नीति के चलते जिला मुख्यालय पर दिनों दिन पेयजल समस्या गहराती जा रही है। पेयजल समस्या से त्रस्त महिलाएं सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रही है। पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने से गुस्साई सूर्य नगर कॉलोनी आदर्शनगर की महिलाओं ने सोमवार को जलदाय विभाग के सामने मेगा हाइवे के सामने मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया। जलदाय विभाग के एक्सईएन ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाईश के बाद महिलाओं ने जाम खोला।

त्रस्त महिलाएं: पेयजल समस्या को लेकर जहां सूर्यनगर कॉलोनी की महिलाओं ने मेगा हाइवे जाम कर दिया। वहीं शांतिनगर खैरदा एवं हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर एक व न्यू कॉलोनी ठींगला की महिलाएं भी जलदाय विभाग कार्यालय पहुंची। महिलाओं ने जलदाय विभाग के एक्सईएन का घेराव किया तथा कार्यालय में घुसकर जमकर खरीखोटी सुनाई।

जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर जाम लगाती सूर्य नगर कॉलोनी की महिलाएं

टैंकरों से पानी सप्लाई कर द्वेषता फैला रहा है विभाग

मेगा हाइवे पर जाम लगा रही सूर्य नगर कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में कई दिनों से पीने का पानी नहीं हैं। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विभागीय अधिकारी मात्र खानापूर्ति कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेते हैं। पेयजल समस्या के चलते उनकी दिनचर्या प्रभावित हो गई है। पेयजल के लिए लोगो को मारा-मारा फिरना पड़ रहा है। जलदाय विभाग द्वारा टेंकर भेज कर आपसी द्वेषता फैलाने का काम किया जा रहा है। (शेष पेज 15 पर)

टीम गठित

सूर्य नगर कॉलोनी की बोरिंग में मोटर डलवा दी गई है। हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर एक के लोग नया मिलान चाहते हैं। जो संभव नहीं हैं। जिला मुख्यालय पर जहां पेयजल समस्या है वहां टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है। टैंकरों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित की गई है।बेहतर तरीके से लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। - किरोड़ीलाल मीना, एक्सईएन जलदाय विभाग सवाईमाधोपुर

सूर्य नगर कॉलोनी की महिलाओं ने बताई पीड़ा

सूर्य नगर कॉलोनी की महिलाओं द्वारा जाम लगाने के चलते मेगा हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मेगा हाइवे पर आवागमन बाघित कर दिया। इस दौरान महिलाएं अपनी मांगों को लेकर नारे लगाती रही। जलदाय विभाग के सामने जाम लगने पर हरकत में आए एक्सईएन ने जाम लगाती महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाएं टस से मस नहीं हुई।

टैंकर सप्लाई में घोटाला: पानी के लिए आई महिलाओं ने बताया कि विभाग द्वारा नलों से पेयजल आपूर्ति नहीं करा कर मिलीभगत के चलते टैंकर से पानी सप्लाई की बात की जाती है। टैंकर से पानी सप्लाई करने का आश्वासन विभागीय अधिकारियों द्वारा दिया जाता है। लेकिन कॉलोनियों में पानी के टैंकर जाते ही नहीं हैं। रसूखदार लोगों की टैंकर से प्यास बुझाई जाती है वहीं आमजन पानी के लिए तरसते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...