पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में चालीस प्रिंसिपल इधर उधर

जिले में चालीस प्रिंसिपल इधर-उधर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण किए गए है। स्थानांतरण की सूची में लंबे समय से जिले से बाहर कई प्रधानाचार्यो को सवाई माधोपुर जिले में लगाया गया है। इसी प्रकार कईयों को दूसरे जिलों में भी भेजा गया है। रविवार को देर शाम जारी सूची में पूरे राजस्थान में 1401 प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण हुए, जिसमें से सवाई जिले में चालीस के करीब प्रधानाचार्य इधर उधर किए गए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल के हस्ताक्षरों से जारी स्थानांतरण सूची में निरंजनलाल शर्मा को राउमावि पांचोलास से झांझीरामपुरा दौसा, रेनू झनून से खेड़ली, कौशल्या मीना को बालिका बौंली से सायपुर पखाड़, हेमलता सत्तावन को रवांजना चौड़ से बालिका चाकसू्, निशा उपाध्याय को ईसरदा से अवानिया सांगानेर, रीना कुमारी मीना को दतूली से हातोज, हरकेश मीना रिवाली से बहादुरपुर, सरिता को सातलखेड़ी कोटा से मेई कलां, बुद्धिप्रकाश वर्मा को डग से रामपुरा, लल्लूलाल मीना को कानपुर उदयपुर से सांचोली, चिरंजीलाल मीना को उमर बूंदी से झनून, गंगाराम मीना को रावन गुराडी से खंडीप, गोपाल लाल शर्मा को बौंली से रामगढ़ मुराड़ा, ओमप्रकाश चंदेल को नूरजी से टापुर, प्रतिभा मीना को अक्षयगढ़ से डाबर, रमेश चंद मीना को सुलतान जी का खेरवाड़ा से अमावरा, सुरेश धोबी को बासोली बूंदी से धमूण कलां, विष्णुदत्त गुप्त को रोझना से हिंगोटिया, रामसिंह मीना को पारा पीपली से बलरिया स्थानांतरित किया गया है। विकास मीना को अनोपुरा से उदगांव, जगदीश प्रसाद मीना को गलानी झालावाड़ से रवांजना डूंगर, उषा शर्मा को अजनोटी से भेडोला, अनिता कुमारी मीना को मरमाचाह से पीलोदा, लक्ष्मण मीना को छोटी सरवन बांसवाड़ा से गोठबिहारी, मदनलाल मीना को अखेपुरा बांसवाड़ा से खिजूरी, मोतीलाल मीना को कटावर बांरा से जौंला, ओमप्रकाश को पौथीवाड़ा बांसवाड़ा से अमरगढ़, रामावतार गुप्ता को उदपुरा चित्तोड़ से खिदरपुर जादौन, श्रीफूल मीना को बरनियास से भाडोती, हरि मीना को मेई कलां से सातलखेड़ी कोटा, सीमा मीना को करेल से पढ़ाना, श्यामसुंदर शर्मा को मैनपुरा से मुई, टीकाराम मीना को पढ़ाना से करेल, कालूराम को मुई से मैनपुरा, सरोज मीना को बहादुर पुर करौली से रिवाली, पुष्पा मीना को रामपुरा से मीना कोलेता, विजय कुमार सांखला को हिंगोटिया से एबरा लगाया गया है।

शिक्षा विभाग

तबादलों के बाद कई जिले में आए तो कइयों को किया डिस्टर्ब

खबरें और भी हैं...