पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग बच्ची का नहीं लगा सुराग

नाबालिग बच्ची का नहीं लगा सुराग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| भारजा का टापरा तहसील चौथ का बरवाड़ा निवासी नाबालिग बच्ची रेखा 18 मई से घर से लापता है। बच्ची के भाई कालूराम बैरवा ने रवांजना डूंगर थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि 18 मई को प्रात: 11.30 बजे किसी को कुछ बताए बिना घर से चली गई। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बालिका की उम्र 10 वर्ष, कद साढ़े तीन फीट, रंग सांवला, शरीर पतला तथा हरे रंग का कुर्ता व लाल रंग की सलवार पहन रखी हैं।

खबरें और भी हैं...