पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्याय आपके द्वार शिविर में 810 राजस्व प्रकरणों का हुआ निस्तारण

न्याय आपके द्वार शिविर में 810 राजस्व प्रकरणों का हुआ निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| राज्य सरकार की मंशा अनुसार आमजन के राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर के तहत सोमवार को जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों तथा तहसीलदारों के द्वारा 810 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिला कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर में स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी द्वारका प्रसाद गर्ग ने बताया राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत सोमवार को गंगापुर सिटी उपखण्ड अधिकारी द्वारा बूचोलाई में आयोजित शिविर में 5 राजस्व प्रकरण, बौंली उपखण्ड अधिकारी द्वारा गालद कलां में आयोजित शिविर में 21 राजस्व प्रकरण, बामनवास उपखण्ड अधिकारी द्वारा डूंगरवाड़ा में 10 राजस्व प्रकरण, खण्डार उपखण्ड अधिकारी द्वारा भूरी पहाड़ी में आयोजित शिविर में 25 राजस्व प्रकरण निस्तारित किए गए। इस प्रकार गंगापुर सिटी, बौंली, बामनवास एवं खण्डार में उपखण्ड अधिकारियों द्वारा सोमवार को 61 राजस्व प्रकरण निस्तारित किए गए।

खबरें और भी हैं...