पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब के ठेके खिलाफ प्रदर्शन आज

शराब के ठेके खिलाफ प्रदर्शन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब के ठेके खिलाफ प्रदर्शन आज

बौंली| ग्राम पंचायत बास टोरडा के तत्वावधान में ग्रामीणों द्वारा शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर दी गई तीन दिन की समय सीमा 21 मई को पूरी हो गई है। सरपंच मोनिका गौड ने बताया कि ग्राम पंचायत बास टोरडा के तत्वावधान में ग्रामीणों द्वारा उपजिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, आबकारी अधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम के पास स्थित शराब के ठेके को हटाने की मांग की गई थी तथा तीन दिन में नहीं हटने पर आंदोलन की चतावनी दी गई थी। दी गई तीन दिन की समय सीमा 21 मई को पूरी हो गई है तथा शराब का ठेका नहीं हटा है ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

सत्संग एवं निशुल्क शिविर 27 को

खिरनी | कस्बे के चामुण्डा माता मन्दिर परिसर में 27 मई को सत्संग एवं निशुल्क शिविर लगेगा। इसमें सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संत रामपालजी महाराज के एलईडी के माध्यम से प्रवचन होंगे।

माथुर वैश्य युवादल मंडल की बैठक

सवाई माधोपुर | माथुर वैश्य युवादल राजस्थान मंडल की बैठक माथुर वैश्य सेवा सदन खंडार में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान मण्डल युवादल के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंडल सचिव महेश कुमार मथुरिया ने बताया कि बैठक में मंडल सचिव महेश कुमार मथुरिया ने एक साल के कार्यकाल की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की और अगले साल के कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

खबरें और भी हैं...