चकेरी। कुंडेरा के राउमावि में आयोजित पद दंगल में उपस्थित श्रोतागण।
चकेरी | कुंडेरा के राउमावि सोमवार को पद दंगल हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में धवले राम मीणा एंड पार्टी द्वारा विभिन्न धार्मिक गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर बाजरे की नई किस्म के 40 किट स्प्रे मशीन किसान टॉर्च का लॉटरी द्वारा वितरण किया गया। कृषि पर्यवेक्षक रमेश शर्मा, सीताराम चौधरी, सरपंच कुंडेरा राजेंद्र गुप्ता, चकेरी के हरिराम, धर्मेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, सूर्यप्रकाश मीणा, बनवारी मीणा, रामकेश योगी आदि उपस्थित थे।
मधुमक्खी पालन की जानकारी
सवाई माधोपुर | कुस्तला में इफको की ओर से विश्व मधुमक्खी दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें चंद्रप्रकाश बडाया एवं आलोक जैन ने किसानों को मधुमक्खी पालन के बारे में जानकारी देते हुए मधुमक्खी पालन को अपनाने की बात कही। इस अवसर पर कई लोग मौजूद थे।