पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

किसानों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान संघ जिला शाखा ने किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं राज्य की मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बजरिया महावीर पार्क से रैली के रूप में अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सभी फसलों का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य तय कर अंतर राशि भुगतान योजना लागू की जाए। फसलों का लाभकारी समर्थन मूल्य घोषित कर खरीद की जाए। समर्थन मूल्य से कम फसल बिकने को अपराध की श्रेणी में लाया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को दिलाया जाए। बीज-खाद, कीट नियंत्रक, कृषि उपकरणों सहित सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। किसानों को कर्ज मुक्त करने की ठोस योजना बनाई जाए। सरसों, चना, गेहूं, लहसून व प्याज समर्थन मूल्य पर पंजीयन के बावजूद खरीद नहीं होने पर अंतर राशि दिलवाई जाए। नदी जोड़ों योजना का गति प्रदान की जाए। किसानों की बीमा राशि का सम्पूर्ण भुगतान खातों में किया जाए।

अमरुद बगीचों में फैल रहे निमोटेड रोग की जांच करा किसानों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध करवाई जाए। डूंगर पट्‌टी कोचर क्षेत्र को गौ अभ्यारण्य के रूप में विकसित किया जाए तथा बामनवास पट्‌टी कला, खुर्द में गौशालाएं खोली जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रामअवतार मीना, जिला मंत्रीह गजानंद चौधरी, प्रांत जैविक प्रमुख सीताराम मीना, बौंली तहसील अध्यक्ष कांजीलाल मीना, जिला युवा संगठन मंत्री मेमराज चौधरी सहित भारतीय किसान संघ के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

11सूत्रीय मांगों को पूरा करने को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे पंचायतराज कर्मचारी

चौथ का बरवाड़ा | सरकार से 11सूत्रीय मांगों को पूरा करने को लेकर लंबे समय से पंचायतराज कर्मचारी आंदोलनरत है। इस बारे में पिछले साल 24 जून को सरकार ने लिखित समझौता कर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। ऐसे में सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी व अन्य कर्मचारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए। राजस्थान पंचायतराज सेवा परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों ने विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर तीन दिन का अवकाश स्वीक्त करने आग्रह किया। वहीं पंचायतराज के एलडीसी भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चलने से पंचायतों में कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्राम विकास अधिकारी, पीईईओ व अन्य कर्मचारियों के अवकाश तथा हड़ताल पर जाने से पंचायतों में व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही है।

सवाईमाधोपुर. प्रदर्शन करते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...