पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। मीडिया प्रभारी धर्मवीर कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर न्यू ग्रेन मंडी रोड स्थित कार्यालय नगर अध्यक्ष विनोद जैन की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बार विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विनोद जैन ने स्व. राजीव गांधी के जीवन चरित्र पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उनका जीवन प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर डॉ. मुमताज, अनिल जैन, मिश्रीलाल गोटेवाला, धर्मवीर कुमावत, सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

बौंली| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बौंली के तत्वावधान में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान मीना की अध्यक्षता में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई।

बालेर| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कस्बे में उनके चित्रपट पर श्रदासुमन अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया।

खिरनी| कस्बे में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों को फल बांटे।

भाड़ौती| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे के पीएचसी में मरीजों को फल वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा अधिकारी रामफूल मीणा व स्टाफ को साथ लेकर मरीजों को फल वितरित किए।

खबरें और भी हैं...