पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेदी शुद्धि महोत्सव के तहत हुए कई धार्मिक कार्यक्रम

वेदी शुद्धि महोत्सव के तहत हुए कई धार्मिक कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| सहस्त्रफणी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर साहूनगर का वेदी शुद्धि महोत्सव मन्दिर समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में धर्मावलंबियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मन्दिर में प्रातः काल नील कमल जैन द्वारा जिनेंद्र देव का प्रथम अभिषेक एवं विश्व की सुख-समृद्धि व शांति की कामना के साथ शांतिधारा कर भक्ति भाव से जिनेन्द्र देव के चरणों में प्रवाहित की गई। अभिषेक व शांतिधारा के उपरांत अष्टकुमारियों की भूमिका निभाते हुए प्रियंका जैन, शुभी जैन श्रीमाल, पूर्वी जैन, वंशिका जैन ने पंडित महावीर अनोपड़ा द्वारा उच्चारित मंत्रों के बीच वेदी शुद्धिकरण की मांगलिक क्रियाएं श्रद्धापूर्वक सम्पन्न की गई। इसके बाद भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच अष्ट द्रव्यों से शांति मण्डल विधान पूजन कर इन्द्र-इन्द्राणियों ने भक्तिपूर्वक मंडल पर 120 अर्घ्य समर्पित कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

खबरें और भी हैं...