पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर में 497 प्रकरणों का निस्तारण

राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर में 497 प्रकरणों का निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार की मंशा अनुसार आमजन के राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर के तहत गुरुवार को जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों तथा तहसीलदारों के द्वारा 497 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिला कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर में स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी द्वारका प्रसाद गर्ग ने बताया राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को सवाई माधोपुर उपखण्ड अधिकारी द्वारा खटूपुरा में आयोजित शिविर में 24 राजस्व प्रकरण, मलारना डूंगर उपखण्ड अधिकारी द्वारा शेषा में आयोजित शिविर में 10 राजस्व प्रकरण, बामनवास उपखण्ड अधिकारी द्वारा गंडाल में आयोजित शिविर में 5 राजस्व प्रकरण, खण्डार उपखण्ड अधिकारी द्वारा बिचपुरी गुजरान में 2 राजस्व प्रकरण तथा गंगापुर सिटी उपखण्ड अधिकारी द्वारा एसीएम पावटा में आयोजित शिविर में 7 राजस्व प्रकरण निस्तारित किए गए। इस प्रकार सवाई माधोपुर, मलारना डूंगर, बामनवास, खण्डार एवं गंगापुर सिटी में उपखण्ड अधिकारियों द्वारा गुरूवार को 48 राजस्व प्रकरण निस्तारित किए गए।

खटूपुरा में न्याय आपके द्वारा शिविर में जमीनी विवाद का किया निबटारा

सूरवाल | खटूपुरा गांव के अटल सेवा केन्द्र पर न्याय आपके द्वारा शिविर आयोजित हुआ, जिसमें लोगों के भूमि संबंधी प्रकरण निपटाए गए। शिविर में सभी राजस्व विभाग, पशुपालन, चिकित्सा सहित सभी विभागों के कार्मिकों एवं अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को निपटारा किया।

कोडयाई में राजस्व लोक अदालत कैंप आज

बौंली| उपखंड क्षेत्र बौंली की ग्राम पंचायत कोडयाई में शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत कैंप का आयोजन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीना ने बताया कि कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

खबरें और भी हैं...