पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना शिविर 20 को

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना शिविर 20 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| जयपुर विद्युत वितरण निगम सवाईमाधोपुर द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत तुरंत घरेलू कनेक्शन दिए जाने के लिए सवाईमाधोपुर वृत के उपखण्ड कार्यालयों द्वारा उनके अधीन ग्राम पंचायतों में 20 मई को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जयपुर डिस्कॉम सवाईमाधोपुर के अधीक्षण अभियंता (पवस) ने बताया कि पंचायत समिति सवाईमाधोपुर की ग्राम पंचायत कुस्तला, पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत भाड़ौती, पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत तलावड़ा, पंचायत समिति गंगापुरसिटी की ग्राम पंचायत टोकसी तथा पंचायत समिति बामनवास की ग्राम पंचायत रानीला में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...