पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी के लिए कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन

पानी के लिए कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी के लिए कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन

कासं| सवाई माधोपुर

शहर नीम चोकी मोहल्ले के लोगों नें शुक्रवार को पानी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन देकर मोहल्ले में पानी सप्लाई सुचारु कराने की मांग की। नीम चोकी मोहल्ले के जाबिर, नन्नी आदि ने बताया कि पिछले दो माह से उनके घरों में लगे नलों में पानी नहीं आ रहा है। नल पानी की जगह हवा फैंक रहे है।

जलदाय विभाग द्वारा मोहल्ले में टैंकरों के माध्यम से भी प्रयाप्त जलापूर्ति नहीं की जा रही है। टैंकर से पानी सप्लाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। जिसके चलते लोग पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहे है।

खबरें और भी हैं...