पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो का युवा शक्ति सम्मेलन सम्पन्न

भाजयुमो का युवा शक्ति सम्मेलन सम्पन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर. भाजयुमो के युवा शक्ति सम्मेलन में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

सवाई माधोपुर| रणथम्भौर सर्किल स्थित एक मैरिज गार्डन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। पोकरण किए गए परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूरे होने के उपरांत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा इसे शौर्य दिवस के रुप में भी मनाया गया। इस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देशहित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों को याद किया गया। सम्मेलन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, यूआईटी अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजयुमो के सम्मेलन में जिले के चारों विधायकों एवं सांसद ने शिरकत नहीं की। इसकी लोगों में खासी चर्चा रही। भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी शंकर गौरा ने सम्मेलन को राजनीतिक नहीं बताकर सामाजिक परिपेक्ष में उठाया गया एक बड़ा कदम बताया।

भाजपा छाण मंडल महिला मोर्चा की बैठक

सवाई माधोपुर| भाजपा छाण मंडल महिला मोर्चा की बैठक गत दिवस आयोजित की गई। इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं और महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जोड़ने का संकल्प दिलाया। बैठक को महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शांति महावर, जिला उपाध्यक्ष संतोष रैगर, महामंत्री गिरिजा मीना, शांति मीना, प्रेम बाई, शकुंतला, यशोदा वर्मा सहित कई महिलाओं ने संबोधित करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

भाजपा बरवाड़ा मंडल की बैठक आयोजित

चौथ का बरवाड़ा| कस्बे में स्थित चौथमाता ट्रस्ट धर्मशाला में शुक्रवार को भाजपा बरवाड़ा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे मंडल अध्यक्ष जंबू कुमार जैन ने बरवाड़ा संगठन के बारे में जानकारी देते हुए यहां की टीम के बारे में अवगत कराया। इसके बाद संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को कार्यकर्ता चुनौती के रूप में लें। इसके साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

खबरें और भी हैं...