सवाई माधोपुर| जिला मुख्यालय स्थित लालसोट बस स्टैंड पर टीकम चंद प्रजापत का मोबाइल खो गया था, जो प्रदान मीना निवासी आदलवाड़ा को मिला। इसके बाद प्रदान मीना ने मोबाइल में फीड नंबर के आधार पर टीकमचंद के पास कॉल किया और उसे उसका मोबाइल फोन लौटाते हुए ईमानदारी का परिचय दिया।