पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर की ओर से समर कैंप आज से

भास्कर की ओर से समर कैंप आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| दैनिक भास्कर की ओर से फ़र्स्ट स्टेप सेकंडरी इंग्लिश स्कूल एमपी कॉलोनी द्वारा समर कैंप का शुभारंभ 19 मई को किया जाएगा। फ़र्स्ट स्टेप के डायरेक्टर आचार्य लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि समर कैंप में ड्राइंग, पेंटिंग, डांस, इंग्लिश स्पोकन व पर्सनालिटी डवलपमेंट की कक्षाएं छह से 14वर्ष के बालक-बालिकाओं के लिए लगाई जाएगी। एक माह के समर कैंप में राहुल गौत्तम, विवेक शर्मा, अनिता शर्मा, सुभांगिनी शर्मा, ओजस्वी शर्मा आदि प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि पर्सनालिटी डवलपमेंट में प्रशासनिक, पुलिस, मीडिया, बैंक, ज्यूडिशियल, एजूकेशन, स्पोर्टस, उद्योग, होटल, पर्यटन आदि के विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत विकास एवं अन्य विधाओं पर चर्चा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...