सवाई माधोपुर| अखिल भारतीय श्री जैन र| युवक परिषद एवं अखिल भारतीय श्री जैन र| आध्यात्मिक संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में पोरवाल क्षेत्रीय आवासीय आध्यात्मिक एवं संस्कार समर शिविर 19 मई से शुरू होगा। 24 मई तक चलने वाले इस शिविर का आयोजन महावीर भवन शहर सवाई माधोपुर में किया जाएगा। इस आवासीय शिविर में कोटा, अलीगढ रामपुर, चौथ का बरवाड़ा, कुस्तला एवं नगर परिषद क्षेत्र के 250 शिविरार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। श्री जैन र| युवा संघ के अनिल जैन, कपिल जैन, प्रदीप जैन, पारस जैन आदि ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ स्वाध्यायियों अध्यापकों द्वारा धार्मिक एवं नैतिक संस्कार, कुव्यसनों का त्याग, आध्यात्म के साथ योगा, आत्म रक्षण एवं स्किल डवलपमेंट भी सिखाया जाएगा।