पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के कई गांवों की फिजां बदलेगा नया बनने वाला दिल्ली मुंबई राजमार्ग

जिले के कई गांवों की फिजां बदलेगा नया बनने वाला दिल्ली-मुंबई राजमार्ग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली-मुंबई के लिए बनाया जाने वाला नया राजमार्ग सवाई माधोपुर जिले की बौंली, चौथ का बरवाड़ा एवं सवाई माधोपुर तहसीलों के गांवों से होकर गुजरेगा। इन गांवों में होकर नए राजमार्ग के गुजरने से गांवों की फिजां बदलेगी, वहीं विकास के द्वार खुलेंगे। गांवों में कुछ दिन पहले राजमार्ग के लिए मुड्डिया गाड़े जाने से ही उत्सुकता एवं चर्चाएं शुरू हो गई थी। जिन गांवों में होकर यह हाइवे निकलेगा वहां उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए गजट नोटिफिकेशन होने के साथ ही सवाइ माधोपुर एडीएम को भूमि अर्जन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सवाई माधोपुर जिले के इन गांवों में होकर निकलेगा हाइवे

बनने वाला नया राजमार्ग सवाई माधोपुर जिले की बौंली तहसील के नानतोड़ी, मानपुर, घाटानैनवाडी, भेडोली,झनून, सोमवास, खिरखिडी, बौंली, रवासा, बडागांवसरवर, रसूलपुरा, जटावती, पीपलवाड़ा, सहरावता, बांसडा नदी, उदगांव अलूदा, हनुत्या, चक सिमवारा, मुकंदपुरा, पटया, बिलावली, कस्बा बौंली, सोतोली, सरवरी, चक रसूलपुरा, हिन्दुपुरा, संवासा, उदगांव शामिल है। चौथ का बरवाड़ा तहसील के भगवतगढ़, टोरड़ा, अादलवाड़ा, आदलवाड़ा खुर्द,जौंला, कावड़, रेवतपुरा, त्रिलोकपुरा शामिल है। इसी प्रकार सवाई माधोपुर तहसील के इटावा, बिलोपा, धमूणकलां, धाक्यास, जैसापुरा, कुस्तला, मुई, रवांजना चौड़, पीपलवाड़ा, सांकली, पांचोलास, खेड़ली आदि गांव शामिल है।

भगवतगढ़. कस्बे के पास गाड़ी गई मुड्डियां एवं लिखा गया नंबर।

दूरी घटेगी, सफर भी जल्द होगा पूरा

नए राजमार्ग में दिल्ली के रिंग रोड से जयपुर, सवाई माधोपुर होते हुए बडौदा के लिए जोड़ते हुए मुंबई तक मार्ग बनाया जाएगा। इस मार्ग के बनने से जहां दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी कम होगी, वहीं पहुंचने का समय भी घटेगा।

एडीएम होंगे अधिकारी

राजमार्ग के लिए भूमि अर्जन अधिकारी एडीएम सवाई माधोपुर को बनाया गया है। सवाई माधोपुर जिले में यह हाइवे 195.610 किमी से 265.610 किमी होगा।

शीघ्र कार्रवाई की जाएगी

बौंली, चौथ का बरवाड़ा एवं सवाई माधोपुर तहसीलों के गांवेां में होकर गुजरेगा। मुझे भूमि अर्जन अधिकारी बनाया गया है। शीघ्र कार्रवाई शुरू की जाएगी। महेन्द्र लौढ़ा, जमीन अर्जन अधिकारी

खबरें और भी हैं...