सवाई माधोपुर. शहर हरसहायजी कटला की गोशाला में बनी खेळ के शुभारंभ के बाद आचार्य श्रीनिर्मलरामजी महाराज को जिले में गायों की स्थिति के बारे में जानकारी देते लोग।
सवाई माधोपुर| शहर सवाई माधोपुर स्थित हरसहायजी का कटला में मोरचुगा के पास बनी गोशाला में कुछ दिनों पूर्व गायों के चारा खाने के लिए खेळ का निर्माण का निर्माण किया गया था। इस खेळ का रविवार को सुबह 8 बजे आचार्य श्रीनिर्मल रामजी महाराज दांतड़ा धाम द्वारा खेळ में गायों के लिए हरा चारा शुभारंभ डालकर किया गया। उनके बाद अन्य लोगों ने भी गायों के लिए खेळ में हरा डाला। गोसेवक हनुमान मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर वहां मौजूद गोसेवकों एवं अन्य लोगों ने आचार्य श्रीनिर्मल रामजी महाराज को जिले में गायों की स्थिति तथा उनके द्वारा गोसेवकों द्वारा की जा रही सेवा कार्य के बारे में जानकारी दी। निर्मलरामजी महाराज ने इस दौरान कहा कि गायों की सेवा करने से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य काम नहीं है। हर व्यक्ति को गोसेवा के कार्य में आगे आना चाहिए, जिससे जिले में वर्तमान समय में बिगड़ रही गायों की स्थिति ठीक हो सके। खेळ के शुभारंभ अवसर पर कई गणमान्य नागरिक एवं गोसेवक मौजूद थे।