पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संसदीय सचिव के प्रयासों से राउप्रावि बगीना व सोलपुर माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत

संसदीय सचिव के प्रयासों से राउप्रावि बगीना व सोलपुर माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल ने अपने विकास की गति को बरकरार रखते हुए क्षेत्र के लोगों को एक और सौगात दी है। संसदीय सचिव के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र खंडार के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बगीना (झोपड़ा) व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोलपुर (ईसरदा) माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हो गए हैं।

इस अवसर पर गोठवाल ने बताया कि पूर्व में विद्यालय क्रमोन्नत नहीं होने के कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा की पढाई के लिए अन्यत्र जाना पड़ता था। इससे छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। विद्यालय क्रमोन्नत के अभाव में कई छात्र-छात्राएं माध्यमिक शिक्षा से वंचित रह जाते थे, जिसके कारण क्षेत्र में शिक्षा को बढावा नहीं मिल पाता था। इस बारे में क्षेत्र के लोगों ने संसदीय सचिव को अवगत कराया तथा विद्यालयों को क्रमोन्नत करवाने की मांग की। इस पर गोठवाल ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया तथा अपने विधानसभा क्षेत्र खंडार के दो विद्यालयों को माध्यमिक में क्रमोन्नत करवाया। विद्यालय क्रमोन्नत हो जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में फायदा मिलेगा। क्षेत्र के लोगों ने विद्यालय क्रमोन्नत होने पर संसदीय सचिव गोठवाल का आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...