पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महासंघ के चुनावों को लेकर हुई चर्चा

महासंघ के चुनावों को लेकर हुई चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा की बैठक जिलाध्यक्ष लड्‌डूलाल लोधा की अध्यक्षता में रविवार को महावीर पार्क में आयोजित हुई। इस दौरान जून माह में महासंघ के चुनाव कराए जाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला संघर्ष समिति संयोजक अशोक पाठक व पंचायती राज संघ के अध्यक्ष हरिशंकर गुर्जर ने सम्बद्ध घटकों को अपने शुल्क व मतदान के लिए तीन सदस्यों के नाम 30 मई तक जिला मंत्री के पास भिजवाने का आह्वान किया। जिला मंत्री पंचम भाटी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 1 जून को महासंघ से सम्बद्ध घटक संगठनों का शुल्क व मतदाताओं के नाम की सूची प्रदेश कार्यालय भेजी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद चुनाव तिथि व चुनाव पर्यवेक्षक घोषित किए जाएंगे। बैठक में कृषि पर्यवेक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, कृषि स्नातक संघ के विजय जैन, नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, पॉलीटेक्निक संघ के ऋषिराज योगी, वाहन चालक तकनीकी कर्मचारी संघ के हनुमान सिंह नरुका, आयुर्वेद परिचारक संघ के सर्जन सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सवाईमाधोपुर. महावीर पार्क में आयोजित अखिल राजस्थान संयुक्त कम्रचारी महासंघ की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...