पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अर्चना मीना बनी राज्य की दसवींं टॉपर

अर्चना मीना बनी राज्य की दसवींं टॉपर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की वर्ष 2017 की कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए घोषित टॉपर में सवाई माधोपुर के विद्या भारती माध्यमिक स्कूल मानटाउन की छात्रा अर्चना मीना 99.17 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की छात्रा अर्चना मीना को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय की ओर से स्कूटी देकर सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार जिले की छात्रा को बोर्ड में प्रथम स्थान मिलने पर जिले के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिले को प्रतिभाओं की खान बताते हुए अच्छे तराशने वालों को साधुवाद दिया। छात्रा को राज्य स्तर पर बोर्ड की ओर से 24 मई को गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा। बालिका ग्रामीण क्षेत्र से होने के बावजूद विद्यालय के अच्छे माहौल एवं शिक्षण के प्रति अभिरूचि दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल रही है। छात्रा ने नर्सरी से लेकर दसवी तक विद्या भारती स्कूल की नियमित छात्रा के रूप में अध्ययन कर सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के संस्थापक महेश बैचेन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय की बालिका को राज्य मे प्रथम रहने पर बधाई एवं शुभकामना दी है।

खबरें और भी हैं...