पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं : गोलमा देवी

बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं : गोलमा देवी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना चौड़. कस्बे में आयोजित अखिल भारतीय भीम गायन दंगल एवं सामाजिक जागृति अधिकार बोध मंच कार्यक्रम में संबोधित करती गोलमा देवी तथा मंचस्थ अन्य अतिथिगण।

मलारना चौड़| कस्बे स्थित आदर्श राउमावि के खेल मैदान में अनुसूचित जाति व जनजाति मंच की ओर से रविवार को अखिल भारतीय भीम गायन दंगल एवं सामाजिक जागृति अधिकार बोध मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलेभर से आए समाज के नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक उत्थान के लिए बताए गए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही देश में वर्तमान सामाजिक स्थिति व अनुसूचित जाति-जनजाति की दशा और दिशा पर विस्तार से विचार किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक गोलमा देवी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा की समाज के लोग बेटियों को बचाने के साथ ही बेटियों को शिक्षित करने पर भी विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही गोलमा देवी ने वर्तमान में दलित वर्ग को मिल रहे आरक्षण से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होने का आश्वासन दिया। इसके बाद अन्य अतिथियों ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीना सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, सवाई माधोपुर ग्रामीण देहात अध्यक्ष देवपाल मीना, बसपा के हंसराज मीना, किसान संघ जिलाध्यक्ष रामावतार मीना सहित अन्य नेता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...