सवाई माधोपुर. भास्कर के अभियान के तहत बजरिया में पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनमें पानी भरते अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के कार्यकर्ता।
सवाई माधोपुर| दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार अभियान के तहत रविवार को दोपहर करीब चार बजे अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे गए और सभी से उनकी पूर्ण सुरक्षा के लिए संकल्प पत्र भरवाए गए। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में समूह रूप में एकत्रित होकर प्रेम मंदिर सिनेमा के पास, महावीर पार्क में स्थित पेड़ों पर और अन्य छायादार स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। साथ ही उनमें पानी भरते हुए उनकी पूर्ण सुरक्षा और जल व्यवस्था के लिए सभी को जिम्मेदारी दी तथा उनसे संकल्प पत्र भरवाए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शर्मा, अविनाश शर्मा, पंकज दीक्षित, लक्ष्मीकांत शर्मा, राकेश शुक्ला, धीरज शर्मा, योगेश शर्मा, विपिन शर्मा, अशोक शर्मा, विनीत शर्मा, मुरली मनोहर गौतम, अजय गौतम, संतोष शर्मा, मयंक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मित्रपुरा में रमजान माह में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
मित्रपुरा| दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार अभियान के तहत रमजान माह में कस्बे के विभिन्न स्थानों पर छोटे बच्चों द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस मौके पर राहिल खान, इरसाद, यासीन, ताहिर आदि ने कस्बे के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे बांधकर उनमें पानी भरा तथा नियमित पानी डालने का संकल्प लिया। भास्कर के इस अभियान में मित्रपुरा कस्बे में निजी स्कूल संचालक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मिलकर के कस्बे सहित आस-पास के गांवों में 105 परिंडे बांधेंगे।
मित्रपुरा. कस्बे में पक्षियों के लिए परिंडे बांधते बच्चें।