पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी लोग देश के विकास में बनें भागीदार

सभी लोग देश के विकास में बनें भागीदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय मजदूर संघ सवाई माधोपुर द्वारा रविवार को मानटाउन क्लब में एक संयुक्त अधिवेशन का आयोजन का किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल उपस्थित थे, अध्यक्षता मोहन लाल ने की। अधिवेशन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, प्रबोधक राजस्थान संघ, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मजदूर संघ एवं जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ सहित विभिन्न संगठनों के जिला शाखा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव गोठवाल ने उपस्थित सभी मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सही को सही और गलत को गलत कहने की जब तक देश के लोगों की प्रवृति नहीं बनेगी तब तक देश विकास नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले लोगों के सपने को साकार करने के लिए भारतीय मजदूर संघ हर हाथ को काम मिले इसी उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश जैन ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने मजदूरों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर कई लोग मौजूद थे।

सवाई माधोपुर में भारतीय मजदूर संघ का संयुक्त अधिवेशन संपन्न

सवाईमाधोपुर. भारतीय मजदूर संघ के संयुक्त अधिवेशन में उपस्थित महिलाएं।

खबरें और भी हैं...