सवाई माधोपुर| जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समारोह में नवमनोनीत शहर व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अली मोहम्मद व बाबूलाल मीणा को कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा ने शपथ दिलवाई। इससे पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों के स्वागत में कमेटी के कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष बैरवा ने ब्लॉक अध्यक्षों को शपथ दिलवाई। इस दौरान समारोह में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार ने कहा कि शहर व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष के मनोनीत होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। दोनों ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी हित में कार्य करते हुए आमजन को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करवाएंगे। समारोह में पीसीसी सदस्य बाबूलाल मीणा, नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता गिर्राज सिंह गुर्जर, चंद्रप्रकाश छाबड़ा, ओमप्रकाश सेन, पूर्व पार्षद रफीक मोहम्मद, जरार अहमद, रहीमुदीन, भुवनेश तिवाडी, एडवोकेट प्रमोद शंकर शर्मा, कन्हैया लाल पटेल, केदार लाल मीणा, आशाराम मीणा, राजकिशोर शुक्ला, धनपाल मीणा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।