पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा संविदा कर्मियों को करें नियमित

मनरेगा संविदा कर्मियों को करें नियमित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन जिला शाखा ने मुख्यमंत्री, मंत्री पंचायतीराज विभाग एवं मुख्य सचिव के नाम विकास अधिकारी व एसडीएम को ज्ञापन देकर मनरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन का समर्थन करते हुए संविदा कार्मिकों को नियमित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर विभाग स्तर पर शासन की रीढ़ के रूप में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारी एवं मनरेगा कार्मिक पंचायतराज की योजनाओं एवं जनहित की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करते आ रहे हैं। लेकिन अल्पवेतन भोगी कार्मिक नैसर्गिक न्यास से महरूप हैं। पंचायतीराज की लम्बित भर्तियों को पूर्ण करने की मांग को लेकर संविदा कार्मिक 30 अप्रेल से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं। पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन जिला शाखा ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

खबरें और भी हैं...