सवाई माधोपुर | इन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से ट्रोली में सवार महिला, पुरुष एवं बच्चे घायल हो गए। घायलों को कोटा, सवाईमाधोपुर सामान्य चिकित्सालय, इन्द्रगढ़ आदि अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सामान्य चिकित्सालय में सात घायलों को भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी के अनुसार इन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रोली पलटने पर घायल सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।