पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चकेरी कुंडेरा के डाकघरों में लेन देन ठप

चकेरी-कुंडेरा के डाकघरों में लेन-देन ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार एक ओर सभी योजनाओं को ऑनलाइन बैंकिंग से जोड़ रही है, जिसमें पारदर्शिता बनी रहे, और आमजन को सुविधा रहे। ग्रामीण क्षेत्र में यह सुविधा लोगों के लिए दुविधा बनती नजर आ रही है। डाकघरों को सीएसआई सॉफ्टवेयर से जोड़ना लोगों की परेशानी का सबब बना है। ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहने ेसे पोस्टऑफिस में लेनदेन ठप है। जिले के चकेरी-कुंडेरा के पोस्ट ऑफिसों में हालत यह है कि यहां तकरीबन एक माह से सीएसआई सॉफ्टवेयर चेंज होने के कारण 22 अप्रैल से आज तक लेन-देन नहीं हो पा रहा है।

सिस्टम फेल

भास्कर न्यूज| चकेरी

सॉफ्टवेयर चेंज होने के कारण एक माह से परेशान हो रहें हैं पोस्ट ऑफिसों के उपभोक्ता, नहीं हो रही सुनवाई

5 गांव के सब सेंटर हैं यहां

ग्राहक प्रतिदिन आते हैं और चक्कर लगाकर चले जाते हैं। सेलू, ओलवाड़ा, बाडोलास, मखोली और पढाना 5 गांव के सब सेंटर है, जिनके सैकड़ों आवर्ती जमा योजना, सुकन्या जमा योजना, बचत खाता आदि खोल रखे हैं। कुंडेरा सब पोस्ट ऑफिस में तकरीबन 13 से 15 लाख का लेन देन है। सॉफ्टवेयर के काम नहीं करने के कारण 1 माह से कर्मचारी डाक बांटने के अलावा कोई काम नहीं कर रहे हैं।

ग्राहकों की लग रही है पेनल्टी

चकेरी के ग्राहक लल्लू लाल शर्मा ने बताया कि उनकी 8000 की प्रति माह की आरडी जमा होती है। 10 तारीख को जमा होनी थी और अब पेनल्टी लग रही है। पेनल्टी का भुगतान मुझे करना पड़ेगा। विधवा कमली बैरवा ने बताया कि मेरे खाते में 6000 जमा हैं। मुझे आवश्यक कार्य से पैसों की आवश्यकता है, लेकिन नहीं निकाल पा रही हूं।

काम पूरी तरह ठप

सीएसआई सॉफ्टवेयर चेंज हुआ है। सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पा रहा है। - शंकर लाल मीणा, उप डाकपाल, चकेरी

यूजर आईडी की शिकायत है। 22 अप्रैल से लेनदेन बंद है। कुंडेरा में ग्राहकों का अच्छा लेन-देन है। ऑनलाइन लेनदेन नहीं हो पा रहा है। - राजेश बंजारा, उप डाकपाल, कुंडेरा

बीएसएनएल के सिग्नल सही नहीं चलते। मालूम करता हूं। - राम सहाय मीणा, डाक अधीक्षक, हेड पोस्ट, सवाई माधोपुर

खबरें और भी हैं...